ओके :::: एक साल बाद हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक

Updated at : 14 Mar 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::  एक साल बाद हुई नगर पंचायत बोर्ड की बैठक

फोटो संख्या 10- नगर पंचायत बोर्ड की बैठक करते अध्यक्ष मीता पांडेय.फोटो संख्या 16- बैठक में भाग लेते वार्डपार्षद गण.कल्याण छात्रावास व जेल में टंकी से पानी आपूर्ति नहीं कराने का लिया गया प्रस्ताव शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में नाली व सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया वार्ड पार्षदों नेसुलभ शौचालय व पोस्टऑफिस रोड का […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 10- नगर पंचायत बोर्ड की बैठक करते अध्यक्ष मीता पांडेय.फोटो संख्या 16- बैठक में भाग लेते वार्डपार्षद गण.कल्याण छात्रावास व जेल में टंकी से पानी आपूर्ति नहीं कराने का लिया गया प्रस्ताव शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों में नाली व सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिया वार्ड पार्षदों नेसुलभ शौचालय व पोस्टऑफिस रोड का जीर्णोद्धार करने को लेकर भी हुई चर्चासंवाददाता, पाकुड़ एक साल बाद शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक नपं अध्यक्ष मीता पांडेय की अध्यक्षता में हुई. जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी शिवजी भगत के अलावा सभी वार्डों के वार्ड पार्षदों ने हिस्सा लिया. मौके पर प्राप्त आवंटन से सभी वार्डों मंे योजनाओं के चयन को लेकर वार्ड पार्षदों से प्रस्ताव मांगा गया. वहीं शहरी क्षेत्र के वैसे मकान मालिक जिनके द्वारा होलडिंग नहीं लिया गया है का होलडिंग संख्या निर्धारित कर शुल्क वसूली का निर्णय लिया गया. होटलों के लिए पांच सौ तथा नर्सिग होम के लिए एक हजार रुपये होलडिंग टैक्स लेने की बात कही गयी तथा क्षेत्र के शैरातो, हटिया, दुकान एवं स्टेडियम की बंदोबस्ती 31 मार्च के पूर्व करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा खराब पानी टंकी की मरम्मती कराने, निर्धारित दर पर चापानल एवं इलेक्ट्रिक समानों की खरीदारी करने, पुराना सदर अस्पताल के निकट स्थित सुलभ शौचालय एवं पोस्टऑफिस रोड का जीर्णोद्धार कराने व पोस्टऑफिस रोड में नाली निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया. वहीं बैठक में नगर पंचायत कार्यालय मंे पांच सीसीटीवी कैमरा लगाने पर भी चर्चा की गयी. ज्ञात हो कि नपं उपाध्यक्ष सोमनाथ घोष को हटाने की मांग को लेकर शहरी क्षेत्र के 12 वार्ड पार्षद बीते एक साल से नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola