शिविर में 35 वृद्ध व दिव्यांग सहायक उपकरण के लिए चिह्नित
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 30 Apr 2025 6:03 PM
लिट्टीपाड़ा. प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को राष्ट्रीय वयोश्री व एडीप योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क जांच शिविर लगाया गया.
लिट्टीपाड़ा. प्रखंड सभागार भवन में बुधवार को राष्ट्रीय वयोश्री व एडीप योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क जांच शिविर लगाया गया. शिविर का संचालन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) ने किया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ संजय कुमार ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य वृद्धों एवं दिव्यांगों को पुनर्वास में सहायता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर जीवन जी सकें. शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के ऑर्थोटिक और प्रोस्थेटिक उपकरण, स्पाइनल ब्रेसेस, सर्वाइकल कॉलर आदि सहायक उपकरणों के लिए जांच की गयी. वहीं दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, कान की मशीन आदि सहायक साधनों की जरूरत का आकलन किया गया. एलिम्को के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ विनय कुमार ने कुल 46 वृद्धों व दिव्यांगों की जांच की जिनमें से 35 लाभुकों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए चिह्नित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










