राधा रास बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सैकडों भक्तों ने लिया हिस्सा

Updated at : 09 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
राधा रास बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सैकडों भक्तों ने लिया हिस्सा

फोटो संख्या 6- वास्तु पूजा करते इस्कॉन के पूजारी. प्रतिनिधि पाकुड : जिला मुख्यालय के कालीभषाण शिव मंदिर स्थित इस्कॉन मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राधा रास बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सैकडों कृष्ण भक्तों ने हिस्सा लिया. सुबह से ही इस्कॉन मंदिर में पाकुड जिले के अलावे निकटवर्ती साहेबगंज […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 6- वास्तु पूजा करते इस्कॉन के पूजारी. प्रतिनिधि पाकुड : जिला मुख्यालय के कालीभषाण शिव मंदिर स्थित इस्कॉन मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राधा रास बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को सैकडों कृष्ण भक्तों ने हिस्सा लिया. सुबह से ही इस्कॉन मंदिर में पाकुड जिले के अलावे निकटवर्ती साहेबगंज के बरहरवा, तीनपहाड, राजमहल आदि के कृष्ण भक्त आयोजित वास्तु पूजा, वास्तु यज्ञ, शुद्ध वस्त्र दान, नेत्र दान, गंगा स्नान, संध्या आरती, महोत्सव अधिवाश एवं हरिनाम संकीर्तन में हिस्सा लिया. इस्कॉन के प्रधान पुजारी जननिवास दास ब्रह्मचारी, पंकज आनंद दास ब्रह्मचारी, ब्रजहरीदास ब्रह्मचारी, पुरूषोतम स्वामी जी महाराज एवं शंकरसन निताई दास ब्रह्मचारी द्वारा पूजा अर्चना करायी गयी. ————————————————————-आज के कार्यक्रम.इस्कॉन मंदिर के गोपीनाथ गोपाल दास ब्रह्मचारी ने बताया कि आगामी 10 मार्च को डाढ पूजा, मंगल आरती, नैसो यज्ञ, गीता प्रवचन, महाभिषेक , श्रृंगार आरती, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, भोग राग, महादर्शन पुष्पांजलि, सुदर्शन स्थापन, महाआहूति यज्ञ, विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे प्रसाद का वितरण एवं संध्या 6 बजे आरती का आयोजन किया जायेगा. बताया गया कि आगामी 10 मार्च को जय पताका स्वामी महाराज द्वारा इस्कॉन मंदिर राधा रास बिहारी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola