आलमगीर ने उठाया विधानसभा में कृषि नीति लागू करने का मामला

प्रतिनिधि, पाकुड़पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने विधानसभा में राज्य में कृषि नीति लागू करने तथा साहिबगंज जिले के ममता वाहन का परिचालन करने वालों को एकरारनामा के मुताबिक भुगतान करने तथा बंद पड़े ममता वाहन को चालू करने का मामला उठाया है. दूरभाष पर विधायक श्री आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रश्न काल में राज्य […]
प्रतिनिधि, पाकुड़पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम ने विधानसभा में राज्य में कृषि नीति लागू करने तथा साहिबगंज जिले के ममता वाहन का परिचालन करने वालों को एकरारनामा के मुताबिक भुगतान करने तथा बंद पड़े ममता वाहन को चालू करने का मामला उठाया है. दूरभाष पर विधायक श्री आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रश्न काल में राज्य में कृषि नीति लागू करने का मामला उठाया गया और इस पर तीन महीने के अंदर कृषि नीति लागू करने का आश्वासन भी मुख्यमंत्री ने दिया है. विधायक श्री आलम ने बताया कि साहिबगंज जिले में ममता वाहन का परिचालन महीनों से बंद रहने के मामले को शून्य काल में उठाया गया था और उस पर शीघ्र कदम उठाने का आश्वासन सदन ने दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




