ओके... राधा रास बिहारी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली कलश यात्रा

फोटो संख्या 8- कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्या व महिलाएं.- आज निकलने वाली नगर संकीर्तन में सैकड़ों विदेशी कृष्ण भक्त लेंगे हिस्सा.संवाददाता, पाकुड़जिला मुख्यालय के कालीभषाण के इस्कॉन मंदिर प्रांगण में श्री श्री राधा रास बिहारी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर पहले दिन सैकड़ों कन्याओं व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. इस्कॉन मंदिर […]
फोटो संख्या 8- कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्या व महिलाएं.- आज निकलने वाली नगर संकीर्तन में सैकड़ों विदेशी कृष्ण भक्त लेंगे हिस्सा.संवाददाता, पाकुड़जिला मुख्यालय के कालीभषाण के इस्कॉन मंदिर प्रांगण में श्री श्री राधा रास बिहारी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर पहले दिन सैकड़ों कन्याओं व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. इस्कॉन मंदिर प्रांगण से निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल महिलाओं व कुंवारी कन्याओं ने आंबेडकर चौक, हरिणडांगा बाजार, मारवाड़ी टोला आदि मुहल्लों का भ्रमण किया. कलश यात्रा के उपरांत इस्कॉन मंदिर में कलश स्थापित की गयी. प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पहले दिन इस्कॉन मंदिर मंे कीर्तन व प्रवचन का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गौरांगो पुरुषोत्तम महाराज, स्वामी धृतआत्मा दास, माधव हरी, जयगौर गजाधर दास, गोपीनाथ गोपाल दास, विनोद वोजोधाम दास, सुबीर मजूमदार, धर्मेंद्र सिंह आदि सक्रिय दिखे. गोपीनाथ गोपालदास ब्रह्मचारी ने बताया कि नौ मार्च को नगर संकीर्तन निकाली जायेगी. जिसमें अमेरिका, रूस, चीन, पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, थाइलैंड के सैकड़ों कृष्ण भक्त भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




