सामाजिक अंकेक्षण में बीआरजीएफ योजनाओं की मिली जानकारी

पाकुड़: समाहरणालय स्थित सूचना भवन में 13वें वित्त आयोग एवं पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें अध्यक्ष गेमीलिना सोरेन, उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, डीडीसी नेसार अहमद के अलावे जिला परिषद सदस्य, प्रखंडों के प्रमुख आदि ने हिस्सा लिया. कार्यशाला का उद्घाटन डीडीसी नेसार अहमद ने किया. […]
पाकुड़: समाहरणालय स्थित सूचना भवन में 13वें वित्त आयोग एवं पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें अध्यक्ष गेमीलिना सोरेन, उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, डीडीसी नेसार अहमद के अलावे जिला परिषद सदस्य, प्रखंडों के प्रमुख आदि ने हिस्सा लिया.
कार्यशाला का उद्घाटन डीडीसी नेसार अहमद ने किया. मौके पर मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों को 13वें वित्त आयोग एवं बीआरजीएफ योजनाओं का ग्राम एवं पंचायतस्तर पर किये जाने वाले सामाजिक अंकेक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया.
उन्होंने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के पूर्व लोगों की आवश्यकता के अनुरूप योजनाओं का चयन करना है. डीडीसी ने कहा कि योजना के पारदर्शिता के लिए सामाजिक अंकेक्षण बेहतर माध्यम है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अंकेक्षण कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ करने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




