ओके::मेगा लोक अदालत में एक दंपती का सुलह कराया

पाकुड़: मेगा लोक अदालत के अंतिम दिन न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं अधिवक्ताओं के काफी प्रयास के बाद चार वर्षों से अलग रह रहे पति पत्नी को न केवल मिलाया गया वरन राजी खुशी से उन्हें घर भेजा गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा ने बताया कि […]
पाकुड़: मेगा लोक अदालत के अंतिम दिन न्याय सदन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एवं अधिवक्ताओं के काफी प्रयास के बाद चार वर्षों से अलग रह रहे पति पत्नी को न केवल मिलाया गया वरन राजी खुशी से उन्हें घर भेजा गया.
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा ने बताया कि महेशपुर की मसूदा बीबी एवं उसके पति अमीरूल शेख के बीच चार वर्षों से विवाद चल रहा था. दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया था.
शनिवार को दोनों पति पत्नी के विवाद का मामला मेगा आदलत पहुंचा. गठित बेंच संख्या एक में शामिल न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्ताओं द्वारा दोनों पति पत्नी की घंटों काउंसलिंग की गयी. न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा समझाने-बुझाने के बाद मसूदा व अमीरूल एक साथ जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया और दोनों राजी खुशी अपने घर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




