ओके...शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे नि:शक्त बच्चे

पाकुडि़या: प्रखंड के मध्य विद्यालय मोगलाबांध में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत नि:शक्त बच्चों के अभिभावकों के साथ परामर्श एवं बाल संसद उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौजूद अभिभावकों को नि:शक्त बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा किये जा रहे कार्यों […]
पाकुडि़या: प्रखंड के मध्य विद्यालय मोगलाबांध में समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत नि:शक्त बच्चों के अभिभावकों के साथ परामर्श एवं बाल संसद उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौजूद अभिभावकों को नि:शक्त बच्चों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी.
रिसोर्स टीचर जयंत सरकार ने नि:शक्त बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार करने, उन्हें नियमित विद्यालय भेजने, खेल-खेल में शिक्षा मुहैया कराने आदि की जानकारी दी. बाल संसद द्वारा नि:शक्त बच्चों को विद्यालय में किये जाने वाले सहयोग पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. मौके पर शिवनारायण भगत, प्रदीप पाल, धनपति पाल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




