ओके::फ्लैग-पाकुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Updated at : 14 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-पाकुड़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

-नौ लाख आठ हजार रुपये बकाया राशि की हुई वसूली-22 लाख 76 हजार 848 रुपये का कराया गया समझौतासंवाददाता, पाकुड़व्यवहार न्यायालय परिसर के न्याय सदन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित उक्त अदालत का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय ने किया. मौके […]

विज्ञापन

-नौ लाख आठ हजार रुपये बकाया राशि की हुई वसूली-22 लाख 76 हजार 848 रुपये का कराया गया समझौतासंवाददाता, पाकुड़व्यवहार न्यायालय परिसर के न्याय सदन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित उक्त अदालत का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश पांडेय ने किया. मौके पर डीसी कृष्ण कुमार दास, एडीजे प्रथम ओम प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीएन उपाध्याय, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, प्राधिकार के सचिव रमेश चंद्रा, एसडीजेएम एनके विश्वकर्मा आदि मौजूद थे. लोक अदालत में गठित पांच बेंचों द्वारा 111 मामलों का निष्पादन किया गया. मौके पर नौ लाख आठ हजार 135 रुपये बकाये राजस्व की वसूली की गयी तथा 22 लाख 76 हजार 848 रुपये का समझौता कराया गया. लोक अदालत में मौजूद अधिवक्ताओं एवं मुवक्किलों को संबोधित करते हुए प्रधान जज श्री पांडेय ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों के बोझ को हल्का करने के साथ-साथ लोगों को त्वरित न्याय दिलाने का काम जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया जा रहा है. आयोजित उक्त अदालत में बैंकों के शाखा प्रबंधकों सहित अधिवक्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इसका संचालन प्राधिकार के सचिव रमेशचंद्रा ने किया. ————————————————————–फोटो संख्या 7- राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन करते प्रधान जिला जज प्रेम प्रकाश पांडेय. फोटो संख्या 6- बेंच में मामले का निष्पादन करते बैंकों के अधिकारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola