पांचवें दिन खदान से मिला युवक का शव, परिजनों में प्रशासन से नाराजगी

शहरकोल के ताला टोला स्थित पत्थर खदान में 25 वर्षीय कान्हु किस्कू का शव पांचवें दिन बरामद हुआ। कान्हु सोमवार सुबह से लापता था और बच्चों ने खदान के पास उसे जाते देखा था, जिससे डूबने की आशंका जताई गई। परिजनों ने पुलिस पर प्रभावी खोजबीन न करने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने ट्यूब की मदद से खदान में तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को खदान में शव तैरता हुआ मिला, जिसे काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा है। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
शहरकोल के ताला टोला स्थित पत्थर खदान में घटना प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल स्थित ताला टोला में पत्थर खदान से पांचवें दिन 25 वर्षीय युवक कान्हु किस्कू का शव बरामद किया गया. शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई. परिजनों ने बताया कि कान्हु सोमवार सुबह करीब 10 बजे के बाद से लापता था. खोजबीन के दौरान आसपास के बच्चों ने उसे खदान के समीप जाते देखा था, जिसके बाद खदान में डूबने की आशंका जताई गई. इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई थी. परिजनों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रभावी खोजबीन नहीं की गई. स्थानीय लोगों ने ट्यूब के सहारे खदान में तलाश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली. गुरुवार को खदान में शव तैरता हुआ देखा गया, जिसके बाद काफी मशक्कत से उसे बाहर निकाला गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया. नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




