ओके::फ्लैग-समस्याओं के निदान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने की बैठक

Updated at : 13 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-समस्याओं के निदान को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने की बैठक

प्रतिनिधि, पाकुड़सदर अस्पताल प्रांगण में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को बैठक की. जिसकी अध्यक्षता नथूनी प्रसाद सिंह ने की. उक्त बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी और उक्त समस्याओं का निदान नहीं निकलने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़सदर अस्पताल प्रांगण में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को बैठक की. जिसकी अध्यक्षता नथूनी प्रसाद सिंह ने की. उक्त बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी और उक्त समस्याओं का निदान नहीं निकलने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में सिविल सर्जन द्वारा कुछ कर्मचारियों की हाजिरी काटने व एक दिन के वेतन की कटौती करने का विरोध किया गया. मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने सिविल सर्जन द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ आंदोलन करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया. मौके पर मार्शिला मरांडी, नवल किशोर मिश्रा, मल्लिका चटर्जी, एलिजाबेथ मुर्मू, विभाष झा, तृप्ति गुप्ता, दीपाली साह, शिवनारायण प्रसाद, इंदु ठाकुर, रामधनी मुर्मू, चंद्रशेखर सिंह, अजय कुमार भगत, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद थे.कर्मचारियों की समस्याएंसमय पर वेतन का भुगतान नहीं करना, वरदी भत्ता नहीं देना, एसीपी का लाभ अब तक नहीं देने तथा प्रतिनियुक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने के बावजूद सिविल सर्जन द्वारा मनमाने तरीके से प्रतिनियुक्त करने, सदर अस्पताल में मरीजों के परिजनों द्वारा किये जा रहे दुर्व्यवहार पर रोक लगाने, रसोइया से लिपिक का कार्य लेने, पंजीयन कक्ष से कर्मियों को हटाने, एक्स-रे टेक्नीशियन को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने, बिना एकरारनामा के प्राइवेट लोगों से एक्स-रे कराने, ममता वाहन के कर्मचारियों से ओवर टाइम ड्यूटी कराने आदि .—————————फोटो संख्या 5- बैठक में भाग लेते स्वास्थ्य कर्मी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola