सांसद ने किया करोड़ों रुपये की योजना का शिलान्यास
Updated at : 13 Feb 2015 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

महेशपुर/पाकुड़िया : जमहल संसदीय क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हांसदा ने गुरुवार को करोड़ों रुपये की राशि से बनने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की नौ सड़कों का शिलान्यास किया. सांसद श्री हांसदा ने महेशपुर प्रखंड के अमलागाछी पीपलजोरी भाया निझोर 2.55 किलोमीटर, धावाडांगा से भीमपुर 3.1 किलोमीटर, गायबथान से गणोशपुर 4.9 किलोमीटर तथा बलियापातर […]
विज्ञापन
महेशपुर/पाकुड़िया : जमहल संसदीय क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हांसदा ने गुरुवार को करोड़ों रुपये की राशि से बनने वाले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की नौ सड़कों का शिलान्यास किया. सांसद श्री हांसदा ने महेशपुर प्रखंड के अमलागाछी पीपलजोरी भाया निझोर 2.55 किलोमीटर, धावाडांगा से भीमपुर 3.1 किलोमीटर, गायबथान से गणोशपुर 4.9 किलोमीटर तथा बलियापातर से चांदपुर 5.11 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया. श्री हांसदा ने कहा कि गांव को प्रखंड व जिला से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
इधर, पाकुड़िया में सांसद श्री हांसदा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डुमरसोल से सीतपुर तक 3.6 किलोमीटर, चौकीशाल से ओरपाड़ा तक 2.85 किलोमीटर, आरइओ सड़क राजपोखर से गायपाथर तक 3.30 किलोमीटर, अगरगड़िया से मधुपुर तक 1.70 किलोमीटर तथा हरीपुर से पलियादाहा होते हुए बागाबाड़ी तक 9.70 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया.इस अवसर पर महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, आरइओ के कार्यपालक अभियंता लेवा मिंज, सहायक अभियंता विकास कुमार, सुबोध कुमार, कनीय अभियंता एस लोहरा, प्रमुख पाउल सोरेन, कनीय अभियंता नवदीप साहा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




