आके :::: धनुष पूजा के बच्चों को नहीं मिल रहा मेनू के अनुरूप एमडीएम

फोटो संख्या 9- आलू की सब्जी व भात खाते बच्चे.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित धनुष पूजा मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की लापरवाही की वजह से बच्चों को मेनू के अनुरूप मध्याह्न भोजन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा. गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. मेनू के अनुरूप गुरुवार को बच्चों को […]
फोटो संख्या 9- आलू की सब्जी व भात खाते बच्चे.प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित धनुष पूजा मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की लापरवाही की वजह से बच्चों को मेनू के अनुरूप मध्याह्न भोजन योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा. गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. मेनू के अनुरूप गुरुवार को बच्चों को हरी सब्जी, दाल एवं चावल दिया जाना था परंतु स्कूली बच्चों के बीच आलू की सब्जी व चावल परोस दिया गया. मामले को लेकर जब प्रधान शिक्षिका मृणालिनी घोष से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मेनू के आधार पर ही बच्चों को भोजन दिया जा रहा है. वहीं मामले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गोविंद शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जायेगी और दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




