ओके.....डीसी ने की गैर समेकित योजना की समीक्षा

Updated at : 11 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.....डीसी ने की गैर समेकित योजना की समीक्षा

प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय में डीसी केके दास ने बुधवार को गैर समेकित कार्य योजना की समीक्षा बैठक की. बैठक में पथ, लघु सिंचाई, विद्युत, पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण कार्य, भवन आदि विभागों के कार्यपालक अभियंताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में गैर समेकित योजना के तहत किये गये कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी जिला योजना […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़समाहरणालय में डीसी केके दास ने बुधवार को गैर समेकित कार्य योजना की समीक्षा बैठक की. बैठक में पथ, लघु सिंचाई, विद्युत, पेयजल स्वच्छता, ग्रामीण कार्य, भवन आदि विभागों के कार्यपालक अभियंताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में गैर समेकित योजना के तहत किये गये कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी जिला योजना पदाधिकारी रामानुज सिंह सहित कार्यपालक अभियंताओं से ली. बैठक में मौजूद अभियंताओं को योजना स्थल पर सूचना पट लगाने, अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में मौजूद अभियंताओं को कार्यों में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गयी. बैठक में विलंब से पहुंचे कुछ कार्यपालक अभियंताओं को फटकार भी लगायी गयी. बैठक में डीडीसी नेसार अहमद भी मौजूद थे. ……………..फोटो संख्या 2 – बैठक में भाग लेते अभियंता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola