दिनदहाड़े दुकान से तिजोरी लेकर भागे अपराधी

Updated at : 11 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
दिनदहाड़े दुकान से तिजोरी लेकर भागे अपराधी

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड मुख्यालय के चौक स्थित भीम साहा के आवास स्थित गौदाम से अज्ञात अपराधी तिजोरी लेकर भाग गये. सुबह नौ बजे मोटरसाइकिल पर सवार को दो अपराधी श्री साहा के घर पर पहुंचे और वहां रखे गये तिजोरी को अपने साथ लेकर भाग गये. दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिये जाने को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ाप्रखंड मुख्यालय के चौक स्थित भीम साहा के आवास स्थित गौदाम से अज्ञात अपराधी तिजोरी लेकर भाग गये. सुबह नौ बजे मोटरसाइकिल पर सवार को दो अपराधी श्री साहा के घर पर पहुंचे और वहां रखे गये तिजोरी को अपने साथ लेकर भाग गये. दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिये जाने को लेकर व्यवसायियों में भय का माहौल व्याप्त है. श्री साहा ने बताया कि तिजोरी में हजारों रुपये के अलावा एटीएम कार्ड आदि था.बता दें कि तीन दिन पूर्व प्रखंड के रांगा गांव के एक व्यवसायी की किराना दुकान पर अज्ञात अपराधियों द्वारा तिजोरी सहित लूट लिया गया था. भागने के दौरान बम विस्फोट किया गया था. पहली घटना का पुलिस उद्भेदन कर भी नहीं पायी थी कि बुधवार को दूसरी घटना को अंजाम दे दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola