ओके :::: समारोह का आयोजन कर हेडमास्टर को दी गयी विदाई

फोटो संख्या 5- सेवानिवृत शिक्षक को विदाई देते हेडमास्टर व अन्य.फोटो संख्या 6- समारोह में भाग लेते बच्चे वअभिभावक. प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड के वीरकिट्टी हाई स्कूल प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. समारोह में सेवानिवृत्त हेडमास्टर कुंदन कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी. जिसमें सेवानिवृत्त हेडमास्टर को शॉल देकर शिक्षकों ने […]
फोटो संख्या 5- सेवानिवृत शिक्षक को विदाई देते हेडमास्टर व अन्य.फोटो संख्या 6- समारोह में भाग लेते बच्चे वअभिभावक. प्रतिनिधि, महेशपुर प्रखंड के वीरकिट्टी हाई स्कूल प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया. समारोह में सेवानिवृत्त हेडमास्टर कुंदन कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी. जिसमें सेवानिवृत्त हेडमास्टर को शॉल देकर शिक्षकों ने सम्मानित किया. मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा गीत व नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. अपने संबोधन में सेवानिवृत्त हेडमास्टर श्री कुमार ने कहा कि सेवाकाल के दौरान शिक्षकों, बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा किये गये सकारात्मक सहयोग को हम कभी नहीं भुला सकते. प्रभारी हेडमास्टर कैलाशपति नारायण ने श्री कुमार के कार्यकाल की सराहना की और उनके दीर्घायु की कामना की. समारोह का संचालन शिक्षक अबुल हसन ने किया. समारोह में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




