कॉलेज में धराया प्रेमी निकला एक बच्चे का बाप

Updated at : 10 Feb 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज में धराया प्रेमी निकला एक बच्चे का बाप

प्रतिनिधि, पाकुड़कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज परिसर में धराया प्रेमी एक बच्चे का बाप निकला. पुलिस ने धरायी साहेबगंज जिले की बाकुड़ी निवासी लड़की की शिकायत पर थाने में प्रेमिका मकबुल शेख के खिलाफ कांड संख्या 77/15 भादवि की धारा 376 एवं 4/8 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है. धराये प्रेमी को जेल […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़कुमार कालीदास मेमोरियल कॉलेज परिसर में धराया प्रेमी एक बच्चे का बाप निकला. पुलिस ने धरायी साहेबगंज जिले की बाकुड़ी निवासी लड़की की शिकायत पर थाने में प्रेमिका मकबुल शेख के खिलाफ कांड संख्या 77/15 भादवि की धारा 376 एवं 4/8 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत मामला दर्ज किया है. धराये प्रेमी को जेल भेज दिया गया. शिकायत के मुताबिक पीडिता पाकुड राज प्लस टु उच्च विद्यालय में पढ़ाई करती थी और मकबूल शेख खुद को कुंवारा बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. बाद में जब लड़की को मकबूल के एक बच्चे के पिता होने का जानकारी मिली. पुलिस ने लड़की का मेडिकल जांच कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है. यहां उल्लेखनीय है कि केकेएम कॉलेज छात्रावास के छात्रों द्वारा प्रेमी प्रेमिका को कॉलेज प्रांगण में पकड़ा गया था और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया था.————————- प्रेमिका के दर्ज बयान पर दुष्कर्म का किया गया मामला दर्ज.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola