ओके::धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास जयंती

Updated at : 03 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास जयंती

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के आदर्श नगर में मंगलवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर संत रविदास सेवा समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में महिला, पुरुष सहित बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. आदर्श नगर से निकाली गयी शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण किया. जयंती […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के आदर्श नगर में मंगलवार को संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर संत रविदास सेवा समिति द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी. यात्रा में महिला, पुरुष सहित बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. आदर्श नगर से निकाली गयी शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण किया. जयंती के अवसर पर आदर्श नगर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी केके दास ने किया. मौके पर डीसी सहित जिला कल्याण पदाधिकारी तपेश्वर राम, समिति के संरक्षक विश्वनाथ भगत, वार्ड पार्षद बेला मजूमदार सहित कई लोगों ने संत रविदास की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर बच्चों द्वारा संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. इस दौरान मनु राम, दिलीप रविदास, मुनीलाल, खुदू राम, महादेव रविदास, मदन रविदास, कालू रविदास आदि सक्रिय दिखे. ———————————-फोटो संख्या 4- जयंती पर शोभा यात्रा निकालते लोग.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola