जल सहिया को मिला जल जांच का प्रशिक्षण

फोटो संख्या 4- प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह.फोटो संख्या 5- प्रशिक्षण लेते जल सहिया.प्रतिनिधि, पाकुड़जिला जल स्वच्छता मिशन एवं सिदरह फाउंडेशन द्वारा बुधवार को जल जांच प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह ने किया. इसमें जल सहियाओं को एफटीके कीट द्वारा जल […]
फोटो संख्या 4- प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह.फोटो संख्या 5- प्रशिक्षण लेते जल सहिया.प्रतिनिधि, पाकुड़जिला जल स्वच्छता मिशन एवं सिदरह फाउंडेशन द्वारा बुधवार को जल जांच प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन कार्यपालक अभियंता रास बिहारी सिंह ने किया. इसमें जल सहियाओं को एफटीके कीट द्वारा जल का परीक्षण करने के बारे में जानकारी अंचल समन्वयक राकेश रोशन ने दी. प्रशिक्षक ब्रजेश कुमार ने जलसहियाओं को जल परीक्षण के व्यावहारिक पहलू एवं केमिस्ट शांत गोराई ने शुद्ध जल का महत्व के बारे में बताया. जल सहियाओं को अपने अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का उपयोग करने, जल को संरक्षित रखने एवं एफटीके कीट के माध्यम से जल की जांच करने आदि के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यपालक अभियंता श्री सिंह ने कहा कि जल जांच एवं शुद्ध पेयजल के उपयोग को लेकर सहिया के साथ साथ ग्रामीणों को भी जागरूक करने का काम करना होगा. जब तक जागरूकता नहीं आयेंगी न तो शुद्ध पेयजल का लोग उपयोग कर पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




