ओके::बाल समागम पर स्कूली बच्चों के बीच कई प्रतियोगिता आयोजित

-विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़ कर भाग-सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृतप्रतिनिधि, महेशपुर/ अमड़ापाड़ा/ हिरणपुरबाल समागम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड के कई स्कूलों में खेलकूद, वाद विवाद, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कस्तूरबा बालिका विद्यालय में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में दर्जनों छात्राओं ने हिस्सा लिया. सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति […]
-विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़ कर भाग-सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृतप्रतिनिधि, महेशपुर/ अमड़ापाड़ा/ हिरणपुरबाल समागम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड के कई स्कूलों में खेलकूद, वाद विवाद, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कस्तूरबा बालिका विद्यालय में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में दर्जनों छात्राओं ने हिस्सा लिया. सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू, वार्डन रेशमा प्रवीण आदि द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं अमड़ापाड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक : प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल विद्यालय में बाल समागम कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया. स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद, दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयी और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. हिरणपुर प्रतिनिधि के मुताबिक : हाथकाठी प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के तहत सौ से दो सौ मीटर दौड़, चम्मच दौड़, जलेबी दौड़, सुई-धागा दौड़ आदि का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के सफल प्रथम एवं द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. ——————-फोटो संख्या 13- प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे. फोटो संख्या 14 – सफल बच्चों को पुरस्कृत करते शिक्षक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




