गैस सिलिंडर में आग लगने से तीन झुलसे

Updated at : 20 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में आग लगने से तीन झुलसे

– दो की हालत नाजुकप्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के श्यामनगर मुहल्ले में जतन मंडल के घर में गैस सिलिंडर में मंगलवार को अचानक आग लग जाने से तीन लोग झुलस गये. घटना दोपहर के लगभग 3.15 बजे उस वक्त घटी जब सिलेंडर के लीक पाइप को बदलने का काम उत्तम कुमार द्वारा किया जा रहा था […]

विज्ञापन

– दो की हालत नाजुकप्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के श्यामनगर मुहल्ले में जतन मंडल के घर में गैस सिलिंडर में मंगलवार को अचानक आग लग जाने से तीन लोग झुलस गये. घटना दोपहर के लगभग 3.15 बजे उस वक्त घटी जब सिलेंडर के लीक पाइप को बदलने का काम उत्तम कुमार द्वारा किया जा रहा था और अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गयी. सिलेंडर में आग लगने की वजह से 35 वर्षीय सरस्वती देवी एवं उनका 16 वर्षीय पुत्र प्रशांत मंडल व उत्तम कुमार कुमार झुलस गया. मामले की सूचना मिलते ही आस पास के लोग पहुंचे और झुलसे तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले गये. चिकित्सकों के मुताबिक सरस्वती देवी एवं उत्तम कुमार का शरीर 90 प्रतिशत जल गया है और इसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola