ओके.... झामुमो का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना 28 को

पाकुड़ . केंद्र सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में एवं राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नीति की घोषणा किये बगैर नियोजन प्रक्रिया चालू करने एवं खनिजों के खनन के लिए अधिगृह जमीनों पर अवैध बस्तियों के मालिकाना हक देने के निर्णय के विरोध में 28 जनवरी को प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया […]
पाकुड़ . केंद्र सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण कानून के विरोध में एवं राज्य सरकार द्वारा स्थानीय नीति की घोषणा किये बगैर नियोजन प्रक्रिया चालू करने एवं खनिजों के खनन के लिए अधिगृह जमीनों पर अवैध बस्तियों के मालिकाना हक देने के निर्णय के विरोध में 28 जनवरी को प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया जायेगा. यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता मिकाई फिरदौस ने दी. उन्होंने बताया कि 28 जनवरी से 28 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जायेगा और पंचायत स्तर पर कम से कम 300 नये सदस्य बनाये जायेंगे. झामुमो जिला प्रवक्ता ने बताया कि 29 जनवरी से पांच फरवरी तक पंचायत स्तर पर पदयात्रा एवं जनजागरण अभियान, नौ फरवरी को प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन, 23 फरवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, 24 फरवरी से एक मार्च तक नुक्कड़ सभा एवं जनजागरण अभियान तथा दो मार्च को जिला मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




