साइकिल चोरी मामले की पुलिस अधिकारियों ने की जांच

प्रतिनिधि, पाकुड़पंजीकृत मजदूरों के बीच वितरण की जाने वाली 109 साइकिल की चोरी को लेकर दर्ज मामले की जांच करने सोमवार को पुलिस अधिकारियों की टीम श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंची. सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय के अलावे मिट्टी जांच केंद्र में प्रशिक्षु डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, राजकिशोर एवं पुलिस निरीक्षक जीडी चौधरी […]
प्रतिनिधि, पाकुड़पंजीकृत मजदूरों के बीच वितरण की जाने वाली 109 साइकिल की चोरी को लेकर दर्ज मामले की जांच करने सोमवार को पुलिस अधिकारियों की टीम श्रम अधीक्षक कार्यालय पहुंची. सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय के अलावे मिट्टी जांच केंद्र में प्रशिक्षु डीएसपी मंगल सिंह जामुदा, राजकिशोर एवं पुलिस निरीक्षक जीडी चौधरी सदलबल पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने साइकिल चोरी के मामले को लेकर श्रम अधीक्षक पांडेय से पूछताछ की और मिट्टी जांच केंद्र में रखे गये साइकिलों का मिलान भी किया. प्रशिक्षु डीएसपी श्री जामुदा ने बताया कि साइकिल चोरी के मामले को लेकर अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी की गयी है और 22 साइकिल भी बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि चोरी के सभी साइकिलों को बरामद करने को लेकर छापेमारी की जा रही है.——————————-फोटो संख्या 8श्रम अधीक्षक कार्यालय जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




