कलाकारों के चयन को लेकर पूर्वाभ्यास का आयोजन

प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रवींद्र नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कलाकारों के चयन के लिए पूर्वाभ्यास का आयोजन सोमवार को किया गया. आयोजित पूर्वाभ्यास में जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय, रानी ज्योतिर्मयी, चतुर डांस ग्रुप, लीना ग्रुप, हरिणडांगा उच्च विद्यालय, आदर्श बिल्टु मध्य विद्यालय, डीएवी […]
प्रतिनिधि, पाकुड़जिला मुख्यालय के रवींद्र नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर कलाकारों के चयन के लिए पूर्वाभ्यास का आयोजन सोमवार को किया गया. आयोजित पूर्वाभ्यास में जवाहर नवोदय विद्यालय, कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, जिदातो बालिका उच्च विद्यालय, रानी ज्योतिर्मयी, चतुर डांस ग्रुप, लीना ग्रुप, हरिणडांगा उच्च विद्यालय, आदर्श बिल्टु मध्य विद्यालय, डीएवी पब्लिक स्कूल आदि के कलाकारों ने अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया. पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में निर्णायक मंडली में विश्वनाथ पंडित, मानस चक्रवर्ती, सुमन कुमार, गोपाल सिंह, मिथलेश कुमार आदि शामिल थे. बताया गया कि आगामी 23 जनवरी को अंतिम पूर्वाभ्यास होगा और उत्कृष्ट कला व कलाकारों की टीम का चयन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




