ओके....एसडीओ ने की बैठक

-कार्यक्रमों का संचालन सफलता पूर्वक करने का निर्देश फोटो संख्या 1 -बैठक करते एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज.प्रतिनिधि, पाकुड़गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले मैराथन दौड़, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने की. बैठक में मौजूद […]
-कार्यक्रमों का संचालन सफलता पूर्वक करने का निर्देश फोटो संख्या 1 -बैठक करते एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज.प्रतिनिधि, पाकुड़गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले मैराथन दौड़, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज ने की. बैठक में मौजूद समिति के सदस्यों को कार्यक्रमों का संचालन सफलता पूर्वक करने का निर्देश दिया गया. बैठक में 25 जनवरी को आयोजित मैराथन दौड़ का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से कराने, 26 जनवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों एवं टीमों का चयन करने, खेलकूद का सफल तरीके से आयोजन करनेे एवं फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट की सफलता को लेकर कार्ययोजना बनायी गयी. बैठक में उक्त कार्यक्रमों के सफल प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में मैराथन दौड़ के लिए पुरस्कार की व्यवस्था राजीव चंद्र पांडेय, धावकों के लिए गंजी की व्यवस्था केनरा बैंक, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए पैनम ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, खेलकूद के लिए खनन पदाधिकारी एवं फैंसी क्रिकेट के सफल प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार की व्यवस्था वाणिज्यकर पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गयी. बैठक में विश्वनाथ पंडित, मानस चक्रवर्ती, राजीव चंद्र पांडेय, मिथलेश कुमार, पिंटू सिंह, गोपाल सिंह, जयदेव कुमार, प्राचार्य डीएवी डॉ विजय कुमार, सुमन कुमार, सुरेश अग्रवाल, अखिलेश चौबे, प्रो अशोक यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




