ओके ::::: जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र की पिटाई मामले की हुई जांच

Updated at : 10 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके ::::: जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र की पिटाई मामले की हुई जांच

महेशपुर . प्रखंड के सीलमपुर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रमन कुमार साहा के साथ पीटी शिक्षिका द्वारा की गयी पिटाई मामले की जांच करने नवोदय विद्यालय समिति पटना के सहायक आयुक्त रामा लिंगम जांच करने पहुंचे. श्री लिंगम के साथ बिहार के समस्तीपुर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सी राय भी थे. श्री लिंगम ने […]

विज्ञापन

महेशपुर . प्रखंड के सीलमपुर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रमन कुमार साहा के साथ पीटी शिक्षिका द्वारा की गयी पिटाई मामले की जांच करने नवोदय विद्यालय समिति पटना के सहायक आयुक्त रामा लिंगम जांच करने पहुंचे. श्री लिंगम के साथ बिहार के समस्तीपुर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य सी राय भी थे. श्री लिंगम ने छात्र-छात्राओं के अलावे शिक्षकों एवं प्राचार्य से घंटों पूछताछ की. उन्होंने प्राचार्य मीना मुर्मू एवं शिक्षकों को अभिभावकों एवं स्कूली बच्चों के साथ बैठक करने एवं पठन-पाठन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पीटी शिक्षिका सुनीता विस्ट एवं प्रीति का स्थानांतरण जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर व शिक्षक संदीप मिश्रा को बोकारो नवोदय विद्यालय स्थानांतरित करने का आदेश भी दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola