धूमधाम से मनाया गया सोहराय पर्व

-आदिवासी महिला नृत्य मंडलियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी-प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा फोटो संख्या 2- सोहराय पूजा कराते गुडित व नाइकीफोटो संख्या 3- पर्व के मौके पर नाचते-गाते लोग फोटो संख्या 19- मांदर की थाप पर थिरकते बीडीओ व प्रमुख. प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान […]
-आदिवासी महिला नृत्य मंडलियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गयी-प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा फोटो संख्या 2- सोहराय पूजा कराते गुडित व नाइकीफोटो संख्या 3- पर्व के मौके पर नाचते-गाते लोग फोटो संख्या 19- मांदर की थाप पर थिरकते बीडीओ व प्रमुख. प्रतिनिधि, पाकुडि़याप्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार को सोहराय पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम में गुडित एवं नाइकी द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना करायी गयी. नाइकी कबीर दास मरांडी ने पूजा-अर्चना के बाद मौजूद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया. मौके पर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, प्रखंड पाउल सोरेन के अलावे पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड के कई लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. उपस्थित लोगों ने मांदर की थाप पर खूब नृत्य किया. अवसर पर आदिवासी महिला नृत्य मंडलियों द्वारा भी नृत्य की प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील किस्कू, अरुण कुमार मरांडी, रवींद्र मरांडी, एंथॉनी हांसदा, अज्ञात हांसदा, पार्वती हेंब्रम, उर्मिला हांसदा, रासमुनी सोरेन, मुनीराम मरांडी आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




