लोक अदालत में 27 वादों का हुआ निष्पादन
Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 26 Apr 2025 6:50 PM
पाकुड़ कोर्ट. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.
पाकुड़ कोर्ट. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की. लोक अदालत के लिए कुल नौ बेंचों का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के कुल 27 वादों का निष्पादन किया गया. इस दौरान कुल 50,000 रुपये का आपसी समझौता भी कराया गया. कार्यक्रम में पीडीजे शेषनाथ सिंह के अलावा प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










