मैजिक वाहन व मोटर साइकिल भिड़ंत में दो जख्मी

लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करीयोडीह पूल के निकट शुक्रवार को मैजिक वाहन एवं मोटर साइकिल में भिड़ंत हो जाने से दो लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिना नंबर के मैजिक वाहन हिरणपुर से लिट्टीपाड़ा की ओर जा […]
लिट्टीपाड़ा : लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करीयोडीह पूल के निकट शुक्रवार को मैजिक वाहन एवं मोटर साइकिल में भिड़ंत हो जाने से दो लोग जख्मी हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिना नंबर के मैजिक वाहन हिरणपुर से लिट्टीपाड़ा की ओर जा रही थी कि विपरीत दिशा से आ रहे मोटर साइकिल संख्या जेएच17डी-5339 से टकरा गयी. घटना में डेविड किस्कू एवं एक अन्य मोटर साइकिल सवार जख्मी हो गये. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और वाहनों को जब्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




