ठेकेदार को मारी गोली, मौत
Updated at : 09 Jan 2015 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के कल्याण छात्रवास के पास अपने घर के बाहर खड़े ठेकेदार दारा सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया. गोली लगने से वह घायल हो गया. वहीं घटना के बाद हमलावर फरार हो गये. बताया जाता है कि दारा सिंह को सीने में गोली है. घायलावस्था […]
विज्ञापन
महेशपुर : महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के कल्याण छात्रवास के पास अपने घर के बाहर खड़े ठेकेदार दारा सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर घायल कर दिया. गोली लगने से वह घायल हो गया.
वहीं घटना के बाद हमलावर फरार हो गये. बताया जाता है कि दारा सिंह को सीने में गोली है. घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए रामपुरहाट रेफर कर दिया गया है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एनके सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर रहे हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है.
बता दें कि दारा सिंह अनुज्ञप्ति धारक ठेकेदार हैं. वे सभी विभागों के ठेका कार्य करते हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने एक मोटरसाइकिल (जेएच 16ए-3916) को जब्त किया है. ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




