लापरवाही के आरोप में एएसआइ निलंबित

Updated at : 09 Jan 2015 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में एएसआइ निलंबित

बोरियो : बोरियो तीनपहाड़ मुख्य पथ के धोबरा पुल के पास बुधवार की रात राहगीरों से हुई लूटपाट के मामले को लेकर एसपी सुनील भास्कर ने घटनास्थल पर छानबीन की. इसके बाद उन्होंने बोरियो थाना के रात्रि गश्ती ड्यूटी पर तैनात एएसआइ बसंत कुमार सिंह को गश्ती में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर […]

विज्ञापन
बोरियो : बोरियो तीनपहाड़ मुख्य पथ के धोबरा पुल के पास बुधवार की रात राहगीरों से हुई लूटपाट के मामले को लेकर एसपी सुनील भास्कर ने घटनास्थल पर छानबीन की. इसके बाद उन्होंने बोरियो थाना के रात्रि गश्ती ड्यूटी पर तैनात एएसआइ बसंत कुमार सिंह को गश्ती में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया.
एसपी ने बताया कि लूट की घटना में थाना पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है. बोरियो तीनपहाड़ मार्ग काफी संवेदनशील होने के बावजूद पुलिस की रात्रि गश्ती नियमित नहीं होती है. पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्थानीय अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया है.
बता दें कि बुधवार की रात छह से सात की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट को अंजाम दिया था. पीड़ित राजमहल के विजय भुवानियां के चालक मो नइम ने बोरियो थाना में आवेदन देकर एक हजार रुपए नकद व मोबाइल लूटने की शिकायत की है. वहीं विजय भुवानियां की पत्नी से भी अपराधियों ने सात हजार रुपये लूट लिये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola