हिंदू सम्मेलन की सफल बनाने का निर्णय

Updated at : 08 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदू सम्मेलन की सफल बनाने का निर्णय

फोटो संख्या 1 – बैठक में भाग लेते कार्यकर्तागण. प्रतिनिधि, पाकुड़18 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित हिंदू सम्मेलन की सफलता को लेकर विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें विहिप के जिला मंत्री विजय जायसवाल ने सम्मेलन के रूप रेखा बनायी. उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य […]

विज्ञापन

फोटो संख्या 1 – बैठक में भाग लेते कार्यकर्तागण. प्रतिनिधि, पाकुड़18 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित हिंदू सम्मेलन की सफलता को लेकर विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें विहिप के जिला मंत्री विजय जायसवाल ने सम्मेलन के रूप रेखा बनायी. उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर 18 जनवरी को यह सम्मेलन होगा. इसमें 10 हजार लोग हिस्सा लेगें. वहीं सम्मेलन की सफलता को ले कर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं विस्तार से विचार विमर्श किया गया. इसके बाद शहर के सभी वार्ड में 11 जनवरी को बैठक करने व बैठक के प्रभारी की घोषणा की. बैठक में दिवाकांत मंडल,श्याम यादव,अशोक वर्मा, मृत्युंजय घोष, विजय शंकर सिंह, बलराम, चितरंजन, राम यादव, अरविंद घोष, सतेंद्र पंडित, प्रदीप जायसवाल, केसी दास, अमृतेश जायसवाल आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola