धूमधाम से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

Updated at : 08 Jan 2015 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता डीसी केके दास ने की. एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डीडीसी नेसार अहमद, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, आइटीडीए निदेशक सुनील कुमार सिंह, अपर समाहर्ता गंदूर उरांव, जिला परिषद उपाध्यक्ष अजीजुल इसलाम, नगर पंचायत […]

विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता डीसी केके दास ने की.

एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डीडीसी नेसार अहमद, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, आइटीडीए निदेशक सुनील कुमार सिंह, अपर समाहर्ता गंदूर उरांव, जिला परिषद उपाध्यक्ष अजीजुल इसलाम, नगर पंचायत अध्यक्ष मीता पांडेय, एसडीपीओ किशोर कौशल के अलावा सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, कार्यपालक अभियंता आदि ने हिस्सा लिया. इस दौरान गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया.

गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में डीसी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अलावा झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद आदि का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. स्कूली बच्चों द्वारा निकाली जाने वाली प्रभात फेरी, परेड पूर्वाभ्यास आदि के सफल संचालन पर भी चर्चा की गयी. बैठक में मानस चक्रवर्ती, विश्वनाथ पंडित, मदन मोहन गोंड, पिंटू सिंह, हिसाबी राय, विनय कुमार सिंह, अरूप कुमार दास, बीडीओ संजीव कुमार, सीओ प्रदीप कुमार आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola