भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस

फोटो संख्या 5- विजय जुलूस निकालते भाजपाई.प्रतिनिधि, पाकुडि़या राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में बनी स्थायी सरकार की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन यात्रा कार्यक्रम तहत विजय जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे […]
फोटो संख्या 5- विजय जुलूस निकालते भाजपाई.प्रतिनिधि, पाकुडि़या राज्य में रघुवर दास के नेतृत्व में बनी स्थायी सरकार की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन यात्रा कार्यक्रम तहत विजय जुलूस निकाला. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, अमित शाह के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे. मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगा कर एवं मिठाई खिला कर राज्य में स्थायी सरकार बनने की खुशियां बांटी. विजय जुलूस के उपरांत सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए देवीधन टुडू ने कहा कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से प्रदेश का बेहतर विकास होगा और जनसमस्याओं का निदान निकलेगा. जुलूस में लक्ष्मण राय, तपन मंडल, हृदयनंद भगत, संजय भगत, दीपक साह, बाबूचांद आदि सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




