‘चीट फंड कंपनियों पर हो कार्रवाई’

फरक्का : प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा चीट फंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया. इसका नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड सभापति अनसर अली ने किया. धरना के उपरांत बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया. धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रखंड सभापति श्री […]
फरक्का : प्रखंड कार्यालय के समीप गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा चीट फंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया.
इसका नेतृत्व कांग्रेस के प्रखंड सभापति अनसर अली ने किया. धरना के उपरांत बीडीओ को मांग पत्र सौंपा गया. धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रखंड सभापति श्री अली ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण दर्जनों चीट फंड कंपनियों ने गरीबों का पैसा ठग लिया. उन्होंने प्रशासन और सरकार से निवेशकों का पैसा वापस कराने व कंपनियों के एजेंट की सुरक्षा करने की मांग की.
श्री अली ने कहा कि सरकार नन-बैंकिंग कंपनियों को संरक्षण देने का काम कर रही है. आयोजित धरना को सफल बनाने में नाजीर शेख, समाउल शेख, बबलू घोष, प्रशांत घोष अब्दुल लतीफ आदि सक्रिय दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




