जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, 22 खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

Updated:
विज्ञापन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, 22 खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, 22 खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

विज्ञापन

प्रतिनिधि,पाकुड़. जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में रविवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्टेडियम, बैंक कॉलोनी में किया गया. प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 150 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के अंत में 22 खिलाड़ियों का चयन किया गया. अंडर-14 बालक वर्ग में मनोज सोरेन, समीर अंसारी, विवेक दास, सुदीप दास, प्रीतम पीटर सोरेन, बनाड़ हसदा, जमाल शेख, हसीबुल शेख तथा बालिका वर्ग में किरण हेंब्रम, सुशांति मरांडी, सोनाली मुर्मू का चयन हुआ. अंडर-16 बालक वर्ग में जमाल शेख और बालिका वर्ग में लक्ष्मी भगत, वर्षा कुमारी व निशु कुमारी को चुना गया. जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 14-15 जून 2025 को जामताड़ा में आयोजित द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. मौके पर संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंह, ओलंपिक संघ अध्यक्ष अर्धदु शेखर गांगुली, प्रशिक्षक अक्षय बावरी, प्रोनोति रानी दास, सयमोल सोरेन, सुजीत विद्यार्थी, प्रवीण कुमार, पंकज अग्रवाल, मृणाल चौरसिया और नारायण चंद्र रॉय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raghav Mishra

लेखक के बारे में

By Raghav Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola