मतगणना सहायक व माइक्रो प्रेक्षक को मिला प्रशिक्षण

पाकुड़. समाहरणालय स्थित सूचना भवन में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर मतगणना सहायक, माइक्रो प्रेक्षक, मतगणना पर्यवेक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को दिया गया. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी केके दास ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर किये जाने वाले […]
पाकुड़. समाहरणालय स्थित सूचना भवन में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराये जाने को लेकर मतगणना सहायक, माइक्रो प्रेक्षक, मतगणना पर्यवेक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को दिया गया. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी केके दास ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी. मौजूद प्रशिक्षणार्थियों को चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोताही न बरतने का आदेश दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से इवीएम का संचालन, इवीएम से मतदान कराने तथा मतों की गिनती करने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में डीडीसी नेसार अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सकिल अहमद आदि मौजूद थे. उक्त प्रशिक्षण में महेशपुर, पाकुड़ एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त मतगणना सहायक, माइक्रो प्रेक्षक एवं मतगणना पर्यवेक्षक ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




