प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण

प्रतिनिधि, हिरणपुर/पाकुडि़याचुनाव प्रेक्षक राधेश्याम मिश्र ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत बड़तल्ला, उपरबांधा सहित दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान मतदान केंद्रों में बहाल की गयी पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप का निर्माण आदि की जानकारी ली. इस मौके पर बीडीओ मो जफर हसनात मौजूद थे. […]
प्रतिनिधि, हिरणपुर/पाकुडि़याचुनाव प्रेक्षक राधेश्याम मिश्र ने शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत बड़तल्ला, उपरबांधा सहित दर्जनों बूथों का निरीक्षण किया. इस दौरान मतदान केंद्रों में बहाल की गयी पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं विकलांग मतदाताओं के लिए रैंप का निर्माण आदि की जानकारी ली. इस मौके पर बीडीओ मो जफर हसनात मौजूद थे. वहीं पाकुडि़या प्रतिनिधि के अनुसार प्रेक्षक डब्ल्यूएस गोयट ने प्रखंड के तेगुडि़या, चौकीशाल, श्रीधरपाड़ा, वन्नोग्राम आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी. इस मौके पर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




