ओके.........निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Published at :05 Dec 2014 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.........निकाली मतदाता जागरूकता रैली

लिट्टीपाड़ा. स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों, जल सहिया, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुशल एक्का एवं राज किशोर पासवान के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने […]

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. स्वीप कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों, जल सहिया, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुशल एक्का एवं राज किशोर पासवान के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने पहुंचे मरीजों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की. वहीं पेयजल स्वच्छता विभाग द्वारा पटवारा, जोरडीह, मंझलाडीह में भी जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रखंड के नावाडीह पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिका द्वारा भी जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुनाथपुर के स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर ग्रामीणों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola