शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर मुर्शिदाबाद व वीरभूम के एसपी के साथ हुई बैठक

Published at :15 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर मुर्शिदाबाद व वीरभूम के एसपी के साथ हुई बैठक

सीमावर्ती क्षेत्रों पर बरतें विशेष चौकसी तीनों जिलों के सीमाई क्षेत्रों के थानेदारों की संदिग्धों पर रहेंगी कड़ी नजर संवाददाता, पाकुड़जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद एवं वीरभूम जिले की पुलिस के साथ शनिवार को संयुक्त बैठक हुई. इसकी […]

विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्रों पर बरतें विशेष चौकसी तीनों जिलों के सीमाई क्षेत्रों के थानेदारों की संदिग्धों पर रहेंगी कड़ी नजर संवाददाता, पाकुड़जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराये जाने को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद एवं वीरभूम जिले की पुलिस के साथ शनिवार को संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने की. इसमें मुर्शिदाबाद एवं वीरभूम से सटे पाकुड़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्धों एवं असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने को लेकर कार्य योजना बनायी गयी. सीमावर्ती क्षेत्रों के थानेदारों को पश्चिम बंगाल के थानेदारों से संपर्क बनाये रखने तथा सीमा पार कर आने जाने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया. साथ ही वारंटी एवं फरारियों को शीघ्र गिरफ्तार करने को लेकर जिले की पुलिस से बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर बल दिया गया. मुर्शिदाबाद के एसपी सी सुधाकर, रामपुरहाट एसडीपीओ कोटेश्वर राव के अलावा संबंधित दोनों जिलों के पाकुड़ से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में वीरभूम एवं मुर्शिदाबाद के संबंधित थानों के थानेदारों के बीच बेहतर संबंध स्थापित कर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर बल दिया गया. मतदान के दिन 20 दिसंबर को सीमावर्ती क्षेत्रों पर जवानों एवं पदाधिकारियों की तैनाती करने व चेकपोस्ट लगाने का भी निर्णय लिया . मौके पर मुर्शिदाबाद व वीरभूम के एसपी, एसडीपीओ, पाकुड़ के एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी आदि थे…….फोटो संख्या 4- बैठक में भाग लेते पाकुड, मुर्शिदाबाद व वीरभूम के एसपी व डीएसपी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola