सदर अस्पताल के डॉक्टर के साथ हुई बहस के बाद धरना पर बैठे नप अध्यक्ष, एसडीओ ने कराया मामला शांत
Published by : Priya Gupta Updated At : 20 Apr 2026 9:38 AM
अस्पताल पहुंचे एसडीओ
Saraikela News:सरायकेला सदर अस्पताल में मरीज को लेकर हुए विवाद के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष और डॉक्टर के बीच बहस हो गई, जिसके बाद स्थिति को देखते हुए एसडीओ ने पहुंचकर मामला शांत कराया. इससे जुड़ी पुरी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Saraikela News: सरायकेला के सदर अस्पताल में मरीज का हाल चाल जानने पहुंचे सरायकेला नप अध्यक्ष मनोज चौधरी का सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ चंदन के साथ मरीज के उपचार को लेकर बहस हो गई जिसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी अपने समर्थकों के साथ अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए.
एसडीओ के हस्तक्षेप से मामला शांत, इमरजेंसी में होमगार्ड तैनाती के निर्देश
कुछ देर बाद अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने दोनों पक्षों से विस्तार से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया. इसके बाद दोनों पक्षों ने इसे आपसी संवादहीनता का परिणाम बताया. मामले को लेकर अस्पताल पहुंचे एसडीओ अभिनव प्रकाश ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में होमगार्ड जवानों की तैनाती की जाएगी, जिससे अनावश्यक लोगों का प्रवेश रोका जा सके और चिकित्सकों को उपचार कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
क्या था मामला?
मामले पर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के गुड़ियाडीह निवासी दो युवक खरसावां में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे.घटना की सूचना पर मरीजों का हाल चाल जानने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी सदर अस्पताल पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें: साहिबगंज: तीनपहाड़ की सब्जी मंडी में लगी आग, दर्जनों दुकान जल कर राख
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










