घटना के 45 दिन बीतने के बाद भी पुलिस नहीं ढुंढ पायी डा ए हमीद को

Published at :14 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
घटना के 45 दिन बीतने के बाद भी पुलिस नहीं ढुंढ पायी डा ए हमीद को

मामला पाकुडिया प्रखंड के गणपुरा स्थित जन सेवा क्लिनिक में बम विस्फोट का.प्रतिनिधि पाकुड़एक ओर जहां बर्द्धमान बम विस्फोट मामले में एनआइए एवं आइबी की टीम विस्फोट की घटना मंे शामिल आतंकियों की तलाश में पाकुड़ , साहिबगंज सहित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लगातार छापेमारी कर रही है. दूसरी ओर जिले की पुलिस ने […]

विज्ञापन

मामला पाकुडिया प्रखंड के गणपुरा स्थित जन सेवा क्लिनिक में बम विस्फोट का.प्रतिनिधि पाकुड़एक ओर जहां बर्द्धमान बम विस्फोट मामले में एनआइए एवं आइबी की टीम विस्फोट की घटना मंे शामिल आतंकियों की तलाश में पाकुड़ , साहिबगंज सहित पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में लगातार छापेमारी कर रही है. दूसरी ओर जिले की पुलिस ने एक अक्तूबर को पाकुडि़या प्रखंड के गणपुरा स्थित जनसेवा क्लिनिक में हुए बम विस्फोट के मामले मंे कोई सफलता हासिल नहीं कर पायी है. बम विस्फोट के दौरान क्लिनिक के दंत चिकित्सक ए हमीद का भी सुराग ढूढ़ने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो पायी है. इस घटना के बाद पाकुडि़या थाने की पुलिस ने एक मोटर साइकिल को जब्त किया था और उसके मालिक का भी घटना के 45 दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई अता पता नहीं चल पाया है. थाना प्रभारी राजेश्वर पासवान ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola