पे्रमी युगल का कराया विवाह

Published at :14 Nov 2014 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
पे्रमी युगल का कराया विवाह

प्रतिनिधि, पाकुड़महिला थाने में शुक्रवार को प्रेमी युगल का विवाह उनके परिजनों की मौजूदगी में कराया गया. थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पाकुडि़या थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव के देवेंद्र मुर्मू व भालुकचुआ गांव की मीनू हेंब्रम के बीच एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हाल में ही जब मीनू के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़महिला थाने में शुक्रवार को प्रेमी युगल का विवाह उनके परिजनों की मौजूदगी में कराया गया. थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पाकुडि़या थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव के देवेंद्र मुर्मू व भालुकचुआ गांव की मीनू हेंब्रम के बीच एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हाल में ही जब मीनू के परिजनों ने विवाह का प्रस्ताव रखा गया तो देवेंद्र ने शादी से इंकार कर दिया. मामले की शिकायत महिला थाने में युवती ने की. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और समझौते करा कर उनका विवाह कराया. मौके पर लड़की पक्ष के मरांग तुरी मुर्मू, दानियल मुर्मू व आलोका देवी, माया हांसदा आदि थे. ………….फोटो संख्या 7- एक दूसरे को माला पहनाते युगल जोडी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola