ओके ::::::: लीड के साथ बॉक्स ::::: डीसी ने की राजस्व वसूली की समीक्षा

फोटो संख्या 1 – बैठक में भाग लेते विभागीय अधिकारीगण.प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय में डीसी कृष्ण कुमार दास की अध्यक्षता में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें विभागवार बीते अक्तूबर में की गयी राजस्व वसूली की जानकारी ली गयी और लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये गये. वहीं वाणिज्यकर, […]
फोटो संख्या 1 – बैठक में भाग लेते विभागीय अधिकारीगण.प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय में डीसी कृष्ण कुमार दास की अध्यक्षता में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें विभागवार बीते अक्तूबर में की गयी राजस्व वसूली की जानकारी ली गयी और लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने के निर्देश दिये गये. वहीं वाणिज्यकर, उत्पाद, एवं खनन विभाग के राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. संतोष जनक लक्ष्य प्राप्त नहीं होने को लेकर अवर निबंधक को अगले माह तक लक्ष्य हासिल करने के आदेश दिये गये. लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर वेतन स्थगित करने की बात डीसी द्वारा कही गयी. बडे़ बकायादारों के राजस्व वसूली को लेकर सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अपर समाहर्ता गंदूर उरांव के अलावे पणन सचिव, वाणिज्यकर उपायुक्त, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी, अवर निबंधक, नीलामवाद पदाधिकारी आदि ने हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




