प्रखंडकर्मियों ने बीडीओ से मांगा वेतन

Published at :06 Nov 2014 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंडकर्मियों ने बीडीओ से मांगा वेतन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड में पदस्थापित प्रखंडस्तरीय अधिकारी, अभियंता, जनसेवक आदि ने बकाया वेतन भुगतान की मांग बीडीओ से की है. बीडीओ को दिये पत्र में कनीय अभियंता संजय कुमार अग्निवेश, बीसीओ युगलकिशोर राम, जनसेवक सुमन दास, दिनेश मरांडी, सुनील मरांडी, अब्दुल कबीर आदि ने कहा है कि अक्तूबर माह का वेतन नहीं दिया गया है. कर्मियों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ाप्रखंड में पदस्थापित प्रखंडस्तरीय अधिकारी, अभियंता, जनसेवक आदि ने बकाया वेतन भुगतान की मांग बीडीओ से की है. बीडीओ को दिये पत्र में कनीय अभियंता संजय कुमार अग्निवेश, बीसीओ युगलकिशोर राम, जनसेवक सुमन दास, दिनेश मरांडी, सुनील मरांडी, अब्दुल कबीर आदि ने कहा है कि अक्तूबर माह का वेतन नहीं दिया गया है. कर्मियों ने बीडीओ का ध्यान आकृष्ट कराया है कि चार अनुसेवक एवं खुद बीडीओ ने अक्तूबर के वेतन की निकासी कर ली है. उक्त कर्मियों ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि जिन कर्मियों पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं और न ही उनसे कारण पृच्छा की गयी है उनका भी वेतन रोक दिया गया. कर्मियों ने शीघ्र अक्तूबर माह के वेतन का भुगतान करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola