कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर की छत पर बम ब्लास्ट, सभी फरार

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर की छत पर बम ब्लास्ट, सभी फरार

फरक्का. फरक्का में मतदान से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर की छत पर बम ब्लास्ट होने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

फरक्का. फरक्का में मतदान से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर की छत पर बम ब्लास्ट होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, फरक्का थाना क्षेत्र के नयनसुख पंचायत अंतर्गत बूथ संख्या 136 मानिकनगर के कांग्रेस कार्यकर्ता सैमुल शेख के घर की छत पर बम ब्लास्ट हुआ. इससे आस-पास भारी क्षति पहुंची है. इधर, मामले की जानकारी मिलते ही फरक्का थाने के आईसी अमित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. घर के सभी सदस्य फरार बताये जा रहे हैं. पुलिस ने उक्त घर को सील कर दिया है तथा छानबीन में जुटी है. वहीं, ग्रामीणों की मानें तो जब यह घटना घटी, उस वक्त उक्त घर की छत पर मिस्त्री व मजदूर काम कर रहे थे. इस घटना के बाद राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने स्थानीय पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष बशीर शेख ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है.

विज्ञापन
Bikash Jaswal

लेखक के बारे में

By Bikash Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola