टीम भावना से करें काम

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
टीम भावना से करें काम

16 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, डीडीसी ने कहापाकुड़ : सूचना भवन में डीडीसी संजीव शरण की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें 16 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश […]

विज्ञापन

16 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, डीडीसी ने कहा
पाकुड़ : सूचना भवन में डीडीसी संजीव शरण की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें 16 जून से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये.

बैठक में अभियान के प्रथम दिन 1101 पोलियो बूथों पर लक्षित बच्चों को दो बूंद खुराक पिलाने का निर्णय लिया गया. बैठक में अभियान की सफलता को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कराने, अभियान की सफलता को लेकर शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, राशन डीलरों, ग्राम प्रधानों, मौलवियों का सहयोग लेने पर चर्चा की गयी.

साथ ही अभियान के पहले पोलियो जागरूकता रैली निकालने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में डीडीसी श्री शरण ने मौजूद अधिकारियो को टीम भावना से काम कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया.

बैठक में सिविल सजर्न डॉ धन हेंब्रम, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार प्रसाद, छह प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिका ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola