पाकुड़ : झामुमो राजमहल सांसद के बिगड़े बोल, कहा – बिजली बिल नहीं दें, अगर मांगने आये तो उसे बांध दें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ : राजमहल के झामुमो सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ परिसदन में लोगों से कहा कि बिजली बिल न दें. यदि बिजली बिल कोई मांगने आये तो उसे बांध कर बैठा दें. रविवार को श्री हांसदा क्षेत्र के लोगों से रू-ब-रू हो रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने बिजली संकट के संबंध में उनसे […]
विज्ञापन
पाकुड़ : राजमहल के झामुमो सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ परिसदन में लोगों से कहा कि बिजली बिल न दें. यदि बिजली बिल कोई मांगने आये तो उसे बांध कर बैठा दें. रविवार को श्री हांसदा क्षेत्र के लोगों से रू-ब-रू हो रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने बिजली संकट के संबंध में उनसे शिकायत की थी.
सांसद ने कहा कि बिजली संकट को लेकर संसद और संसद के बाहर भी आवाज उठायी गयी है. अब एक ही उपाय है कि आप बिजली बिल नहीं दें. उन्होंने सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि आप बिजली उपलब्ध करा नहीं रहे हैं. दूसरी ओर बिजली का बिल आपको समय पर चाहिए. सांसद ने कहा कि एक घंटा बिजली देने से अच्छा है कि बिजली नहीं मिले. बता दें कि पाकुड़ में पिछले करीब एक पखवारे से बिजली की स्थिति काफी दयनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










