एक की मौत, 15 घायल

घटना को लेकर छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार फरक्का : रानीतल्ला थाना क्षेत्र के चुआपुर गांव में शक्ति प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस एवं सीपीएम कार्यकर्ता व समर्थकों के बीच मारपीट एवं बमबाजी हुई. इसमें एक की मौत हो गयी, जबकि पंद्रह लोग घायल हो गये हैं. घटना के बाद टीएमसी समर्थकों द्वारा […]
घटना को लेकर छह लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फरक्का : रानीतल्ला थाना क्षेत्र के चुआपुर गांव में शक्ति प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस एवं सीपीएम कार्यकर्ता व समर्थकों के बीच मारपीट एवं बमबाजी हुई. इसमें एक की मौत हो गयी, जबकि पंद्रह लोग घायल हो गये हैं. घटना के बाद टीएमसी समर्थकों द्वारा सीपीएम कार्यकर्ताआें की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना का घेराव किया गया. पुलिस ने उक्त घटना को लेकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों दलों के कार्यकर्ता व समर्थक शक्ति प्रदर्शन के दौरान आपस में भिड़ गये. पहले मारपीट हुई और उसके बाद बमबाजी होने लगी. बमबाजी में 50 वर्षीय कन्हाई मंडल की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. गांव में शांति बहाली को लेकर पुलिस कैंप कर रही है. स्थिति तनावपूर्ण परंतु नियंत्रण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




