पुलिस पर पथराव, एएसआइ जख्मी

Published at :16 Jul 2013 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव, एएसआइ जख्मी

फरक्का : एनटीपीसी प्लांट के निकट आंधूआ में सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवाय बशाख की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जाम के दौरान मौके पर पहुंचे एएएआइ एके मिश्र पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. इससे वे जख्मी हो गये. सड़क जाम कर रहे लोग ओवर लोडिंग […]

विज्ञापन

फरक्का : एनटीपीसी प्लांट के निकट आंधूआ में सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय शिवाय बशाख की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जाम के दौरान मौके पर पहुंचे एएएआइ एके मिश्र पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. इससे वे जख्मी हो गये.

सड़क जाम कर रहे लोग ओवर लोडिंग पर रोक लगाने तथा केदार ब्रिज की मरम्मत कराने सहित दुर्घटना में हुई मौत को लेकर मुआवजा भुगतान करने की मांग कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय शिवाय बशाख प्रो नुरूल हसन कॉलेज से अपने घर आंधूआ जा रहा था. इसी क्रम में एक ट्रक ने उसे कुचल दिया तथा मौके पर ही छात्र की मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा किये गये सड़क जाम के कारण वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया.

बीडीओ ने की बैठक

घटना को लेकर बीडीओ सुब्रतो चक्रवर्ती की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. बैठक में एसडीओ अरबिंद मीणा, एसडीपीओ वांग दे भुटिया, विधायक मइनुल हक, पूर्व सांसद अबुल हसनात खान, टीएमसी के लाल मोहम्मद ने हिस्सा लिया.

बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा केदार ब्रिज टूटने के बाद उस पर ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने तथा असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निबटने का मामला प्रमुखता से उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola